ताज़ा खबर:
भारत ने अंतरिक्ष में नया कीर्तिमान बनाया  ❯  संसद में बजट सत्र शुरू  ❯  भारत ने क्रिकेट विश्वकप जीता  ❯  शेयर बाजार नई ऊंचाई पर  ❯  नई शिक्षा नीति लागू  ❯  कैंसर की नई दवा तैयार
अच्छाशब्द
Google Ad 728×60

श्रेणी

विज्ञान

22 खबरें
लखनऊ DPS में 'प्लेटफार्म' के छठे संस्करण का आयोजन:2 दिन तक चलेंगी 22 प्रतियोगिताएं, जिला विद्यालय निरीक्षक ने किया उद्घाटन
विज्ञान

लखनऊ DPS में 'प्लेटफार्म' के छठे संस्करण का आयोजन:2 दिन तक चलेंगी 22 प्रतियोगिताएं, जिला विद्यालय निरीक्षक ने किया उद्घाटन

लखनऊ के दिल्ली पब्लिक स्कूल, जानकीपुरम के सहयोग में ‘ प्लेटफार्म ’ के छठे संस्करण का दो दिवसीय आयोजन 1 और 2 अक्टूबर को किया जा रहा है। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक , लखनऊ देवेंद्र कुमार पांडेय ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद वंदना, गायन और रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समारोह में उत्साह भर दिया। आयोजन के दौरान कला, खेलकूद और प्रौद्योगिकी से जुड़ी 22 विविध प्रतियोगिताएं कराई गईं। विद्यार्थियों ने कला, संस्कृति, संगीत, योग, गणित, विज्ञान और तकनीक के साथ संचार, कौशल, रचनात्मक अभिव्यक्ति और सामाजिक संवेदनशीलता से जुड़ी गतिविधियों में प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों ने कौशल का प्रदर्शन किया प्रतियोगिताओं के दौरान विद्यार्थियों का उत्साह, आत्मविश्वास, टीम भावना और सृजनात्मक सोच देखने को मिली। अलग, अलग गतिविधियों में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा और कौशल का प्रदर्शन कर दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया। दो दिवसीय आयोजन का समापन 2 अक्टूबर को होगा। इसके बाद दोपहर 3 बजे पुरस्कार वितरण समारोह किया जाएगा, जिसमें विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा।

दिल्ली: भारत, बुल्गारिया विदेश कार्यालय परामर्श का 7वां दौर, निवेश और रक्षा समेत कई मुद्दों पर चर्चा

दिल्ली: भारत, बुल्गारिया विदेश कार्यालय परामर्श का 7वां दौर, निवेश और रक्षा समेत कई मुद्दों पर चर्चा

नई दिल्ली, 1 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारत, बुल्गारिया विदेश कार्यालय परामर्श (एफओसी) का 7वां दौर गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित किया गया। इसकी सह, अध्यक्षता भारतीय पक्ष से सचिव (पश्चिम) सिबी जॉर्ज और बुल्गारियाई पक्ष से विदेश मामलों के उप मंत्री क्रिस्टो पोलेंडाकोव ने की।

16 घंटे पहले · aapkarajasthan desk
दिल्ली: भारत, बुल्गारिया विदेश कार्यालय परामर्श का 7वां दौर, निवेश और रक्षा समेत कई मुद्दों पर चर्चा

दिल्ली: भारत, बुल्गारिया विदेश कार्यालय परामर्श का 7वां दौर, निवेश और रक्षा समेत कई मुद्दों पर चर्चा

दिल्ली: भारत, बुल्गारिया विदेश कार्यालय परामर्श का 7वां दौर, निवेश और रक्षा समेत कई मुद्दों पर चर्चा

16 घंटे पहले · samacharnama desk
प्रशंसा पांडे

प्रशंसा पांडे

प्रशंसा पांडे, जिनका नाम 01 अक्टूबर 2026 को राष्ट्रीय समाचारों में फिर से गूँज रहा है, एक युवा भारतीय वैज्ञानिक और नवाचारकर्ता के रूप में उभरकर सामने आई हैं। कं The post प्रशंसा पांडे appeared first on Gurgaon Mail .

16 घंटे पहले · author on desk
भोपाल में अमित शाह का बड़ा दौरा, 35 हजार से ज्यादा पशुपालकों से होंगे रूबरू, सांची डेयरी समेत कई बड़ी परियोजनाओं की देंगे सौगात

भोपाल में अमित शाह का बड़ा दौरा, 35 हजार से ज्यादा पशुपालकों से होंगे रूबरू, सांची डेयरी समेत कई बड़ी परियोजनाओं की देंगे सौगात

Amit Shah Bhopal Visit: भोपाल में केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह का करीब 23 घंटे का दौरा कई अहम कार्यक्रमों और बड़ी घोषणाओं से जुड़ा होगा। वह 35 हजार से अधिक पशुपालकों के गोपालक सम्मेलन में शामिल होकर बोनस वितरण, पशुपालकों को वित्तीय स्वीकृति और डेयरी क्षेत्र से जुड़ी कई परियोजनाओं की सौगात देंगे।

16 घंटे पहले · makarand kale
MPPSC Assistant Professor Bharti: MPPSC असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती में योग्यता को लेकर 4 याचिकाओं पर हाईकोर्ट का फैसला, 3 कैंडिडेट्स की उम्मीदवारी बहाल

MPPSC Assistant Professor Bharti: MPPSC असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती में योग्यता को लेकर 4 याचिकाओं पर हाईकोर्ट का फैसला, 3 कैंडिडेट्स की उम्मीदवारी बहाल

MPPSC Assistant Professor Bharti: मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने MPPSC असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती में योग्यता को लेकर दायर 4 याचिकाओं पर फैसला सुनाया। इनमें 3 कैंडिडेट्स की उम्मीदवारी बहाल कर दी गई, जबकि एक उम्मीदवार को राहत नहीं मिली। मामला Zoology और म्यूजिक सब्जेक्ट की भर्ती का था। डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन में उम्मीदवारी रोकी गई थी सभी उम्मीदवार लिखित परीक्षा पास कर चुके थे, लेकिन दस्तावेज जांच के दौरान उनकी डिग्री और विषय की योग्यता पर सवाल उठाए गए। इसके बाद उनकी उम्मीदवारी रोक दी गई थी। मुख्य याचिकाकर्ता कार्तिकेय तिवारी की ओर से अधिवक्ता अभिषेक दुबे ने कोर्ट में पक्ष रखा। कार्तिकेय तिवारी को मिली राहत कार्तिकेय तिवारी के पास बायोटेक्नोलॉजी में M.Tech, बायोसाइंसेस एंड बायोइंजीनियरिंग में PhD और लाइफ साइंसेस में CSIR UGC NET था। MPPSC ने M.Tech को टेक्नोलॉजी फैकल्टी की डिग्री मानते हुए उनकी उम्मीदवारी रोक दी थी। कोर्ट ने 22 दिसंबर 2022 के विभागीय आदेश को देखा। इसमें Zoology के 11 को, सब्जेक्ट तय किए गए थे और बायोटेक्नोलॉजी भी इसमें शामिल था। इसके आधार पर कोर्ट ने कार्तिकेय की अयोग्यता रद्द कर दी। काश्मी शर्मा और गौरी शंकर को भी राहत काश्मी शर्मा के पास Zoology में M.Sc. और पर्यावरण विज्ञान में UGC NET था। कोर्ट ने उनकी योग्यता को मान्य माना और अयोग्यता का आदेश रद्द कर दिया। इसी तरह गौरी शंकर के पास म्यूजिक में M.A., संगीत विषय में MP SET और UGC NET था। कोर्ट ने उनकी अयोग्यता भी रद्द कर दी। डॉ. कैलाश प्रसाद जायसवाल को राहत नहीं Animal Biotechnology में M.Sc. और Biotechnology में PhD करने वाले डॉ. कैलाश प्रसाद जायसवाल को हाईकोर्ट से राहत नहीं मिली। उन्होंने NDRI का समकक्षता (Equivalence) प्रमाण पत्र भी पेश किया था, लेकिन कोर्ट ने कहा कि नई शैक्षणिक समकक्षता तय करना एक्सपर्ट्स का काम है। डिपार्टमेंट की लिस्ट में सब्जेक्ट होना जरूरी फैसले में साफ हुआ कि भर्ती की मूल योग्यता और को, सब्जेक्ट विभाग तय करता है। MPPSC उसी व्यवस्था के आधार पर भर्ती कराता है। जिन सब्जेक्ट को डिपार्टमेंट की लिस्ट में शामिल किया गया था, उन उम्मीदवारों को राहत मिली। वहीं लिस्ट से बाहर के सब्जेक्ट को सिर्फ समकक्षता के आधार पर जोड़ने की मांग कोर्ट ने स्वीकार नहीं की।

16 घंटे पहले · rahul garhwal
वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में राज्य स्तरीय वन्य, जीव सप्ताह, 2026 का आयोजन

वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में राज्य स्तरीय वन्य, जीव सप्ताह, 2026 का आयोजन

भोपाल वन विहार राष्ट्रीय उद्यान, भोपाल में 'जुड़े आवास, वन्य, जीवन का विकास' थीम पर राज्य...

16 घंटे पहले · shree news
उच्च शिक्षा विभाग ने 10 उप कुलसचिव को बनाया कुलसचिव:पांढुर्णा कलेक्टर नीरज की पत्नी स्वाति बनीं अटल बिहारी वाजपेयी विवि की कुलसचिव

उच्च शिक्षा विभाग ने 10 उप कुलसचिव को बनाया कुलसचिव:पांढुर्णा कलेक्टर नीरज की पत्नी स्वाति बनीं अटल बिहारी वाजपेयी विवि की कुलसचिव

भोपाल में राज्य शासन ने विश्वविद्यालयों में पदस्थ उप कुलसचिव स्तर के अधिकारियों को पदोन्नत कर कुलसचिव के पद पर नई पदस्थापना दी है। उच्च शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार कई अधिकारियों को पदोन्नति के बाद मौजूदा विश्वविद्यालय में ही कुलसचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि कुछ अधिकारियों को दूसरे विश्वविद्यालयों में पदस्थ किया गया है। इनमें बरकतउल्ला विश्वविद्यालय भोपाल में पदस्थ रहीं स्वाति वशिष्ठ का नाम भी शामिल है। स्वाति वशिष्ठ को अटल बिहारी वाजपेयी हिंदी विश्वविद्यालय भोपाल का कुलसचिव बनाया गया है। वे पांढुर्णा कलेक्टर नीरज वशिष्ठ की पत्नी हैं। कई अधिकारियों को मौजूदा विश्वविद्यालय में ही जिम्मेदारी अनिल कुमार शर्मा को सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय उज्जैन में ही कुलसचिव पद पर पदोन्नत कर पदस्थ किया गया है। डॉ. अजय वर्मा भी पदोन्नति के बाद क्रांति सूर्य टंट्या भील विश्वविद्यालय खरगोन में ही कुलसचिव की जिम्मेदारी संभालेंगे। राजा शंकर शाह विश्वविद्यालय छिंदवाड़ा में पदस्थ शैलेंद्र कुमार जैन को भी इसी विश्वविद्यालय में कुलसचिव बनाया गया है। डीके बग्गा को सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय उज्जैन से कुलसचिव पद पर जीवाजी विश्वविद्यालय ग्वालियर भेजा गया है। प्रतिनियुक्ति पर पदस्थ डॉ. अजीत श्रीवास्तव को अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान भोपाल में ही पदस्थ रखा गया है। इन अधिकारियों की भी हुई नई पदस्थापना डॉ. प्रज्जवल खरे को देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर का कुलसचिव बनाया गया है। रचना ठाकुर को देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर से डॉ. बीआर अंबेडकर सामाजिक विज्ञान विश्वविद्यालय महू, इंदौर में कुलसचिव पद पर पदस्थ किया गया है। डॉ. रवि शंकर सोनवाल को रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय से कुलसचिव पद पर क्रांतिवीर तात्या टोपे विश्वविद्यालय गुना भेजा गया है। वहीं, सुषमा सैयाम को सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय उज्जैन से कुलसचिव पद पर महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय चित्रकूट पदस्थ किया है।

16 घंटे पहले · दैनिक भास्कर
प्रदेश में 91 लाख से अधिक जरूरतमंदों को मिल रही सामाजिक सुरक्षा पेंशन : भजनलाल शर्मा

प्रदेश में 91 लाख से अधिक जरूरतमंदों को मिल रही सामाजिक सुरक्षा पेंशन : भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि सभी पीढ़ियों की सहभागिता से ही सशक्त और संवेदनशील समाज का निर्माण संभव है। उन्होंने कहा कि युवाओं के पास नई ऊर्जा और विचार हैं...

16 घंटे पहले · khas khabar
वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में राज्य स्तरीय वन्य, जीव सप्ताह, 2026 का आयोजन

वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में राज्य स्तरीय वन्य, जीव सप्ताह, 2026 का आयोजन

भोपाल वन विहार राष्ट्रीय उद्यान, भोपाल में 'जुड़े आवास, वन्य, जीवन का विकास' थीम पर राज्य स्तरीय वन्य, जीव सप्ताह 2026 के प्रथम दिन का आयोजन उत्साह …

16 घंटे पहले · admin
EVolve Conclave: कैसे दौड़ेगी इलेक्ट्रिक मोबिलिटी की गाड़ी? CPRG के संवाद में नीति आयोग और उद्योग जगत के दिग्गजों ने दिया मंत्र

EVolve Conclave: कैसे दौड़ेगी इलेक्ट्रिक मोबिलिटी की गाड़ी? CPRG के संवाद में नीति आयोग और उद्योग जगत के दिग्गजों ने दिया मंत्र

सेंटर ऑफ पॉलिसी रिसर्च एंड गवर्नेंस (CPRG) ने "EVolve: इलेक्ट्रिक मोबिलिटी पर कॉन्क्लेव" का आयोजन किया. इसमें भारत में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के विस्तार के लिए चर्चा की गई.

1 दिन पहले · tv9 bharatvarsh
पोर्न ऐप के नाम पर साइबर ठगी का नया जाल, NCTAU ने Android यूजर्स को किया अलर्ट

पोर्न ऐप के नाम पर साइबर ठगी का नया जाल, NCTAU ने Android यूजर्स को किया अलर्ट

NCTAU ने Android यूजर्स को पोर्न ऐप के नाम पर फैलाए जा रहे खतरनाक APK और साइबर ठगी से सावधान किया है। Accessibility Permission के जरिए मोबाइल का कंट्रोल हासिल किया जा सकता है।

1 दिन पहले · richa gupta
फ्रेशर पार्टी में छात्राओं ने बिखेरे रंग, साक्षी बनीं मिस फ्रेशर

फ्रेशर पार्टी में छात्राओं ने बिखेरे रंग, साक्षी बनीं मिस फ्रेशर

भास्कर न्यूज। धौलपुर राजकीय कन्या महाविद्यालय धौलपुर में बुधवार को नव प्रवेशित छात्राओं के स्वागत के लिए फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बीए प्रथम सेमेस्टर की साक्षी रावत को मिस फ्रेशर चुना गया। बीएससी प्रथम सेमेस्टर की साध्वी सिंह परमार प्रथम रनरअप और बीए प्रथम सेमेस्टर की आदिती द्वितीय रनरअप रहीं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष राजवीर सिंह राजावत ने कहा कि देश की ताकत युवा हैं और युवाओं की ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ाने की जरूरत है। उन्होंने छात्राओं की लंबे समय से चली आ रही राजनीति विज्ञान और इतिहास में स्नातकोत्तर कक्षाएं शुरू करने की मांग पर इस संबंध में अपने स्तर से अधिकतम प्रयास करने का आश्वासन दिया। विशिष्ट अतिथि भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विशंभर दयाल शर्मा ने कहा कि पढ़ाई के साथ छात्राओं को रचनात्मक गतिविधियों में भी भाग लेना चाहिए। उन्होंने महाविद्यालय तक आने वाले खराब मार्ग का मुद्दा उठाते हुए इसके निर्माण के लिए प्रयास करने की बात कही। पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष बांके लाल लोधा ने छात्राओं को मन लगाकर अध्ययन करने और भविष्य में सफलता हासिल करने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार ने की। उन्होंने नव प्रवेशित छात्राओं का स्वागत करते हुए कहा कि महाविद्यालय अपनी अनुशासन व्यवस्था के लिए जाना जाता है। कार्यक्रम में दिव्यांशी, तृप्ती, वंशिका, कविता, स्वाती, खुशी, नीलम सहित छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम का संचालन डॉ. देवेंद्र सिंह परमार ने किया।

1 दिन पहले · दैनिक भास्कर
विज्ञान के प्रयोगों और गणित के खेल, खेल में सीखने वाले मॉडल की प्रस्तुतियां दी गईं

विज्ञान के प्रयोगों और गणित के खेल, खेल में सीखने वाले मॉडल की प्रस्तुतियां दी गईं

भास्कर न्यूज | ब्यावर उदयपुर रोड स्थित आदर्श विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय ब्यावर में विद्या भारती उच्च शिक्षा संस्थान के संयुक्त सहयोग से आयोजित 4 दिवसीय अध्यापक विकास कार्यक्रम के तीसरे दिन देश के 22 राज्यों से आए प्रतिभागी शिक्षाविदों ने सवेरे 6 बजे श्री आशापुरा माता के दर्शन किए। इसके पश्चात दिनभर विभिन्न ज्ञानवर्धक व सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया गया। सवेरे 9:30 से 10:30 बजे तक प्रतिभागियों ने माध्यमिक विभाग की कक्षाओं का सूक्ष्म अवलोकन किया। इस दौरान भारतीय शिक्षण पद्धति, प्रश्नोत्तरी तकनीक और विद्यालय की अनुशासित व्यवस्था की सभी शिक्षाविदों ने प्रशंसा की। दिन का मुख्य आकर्षण शिशु वाटिका विज्ञान व गणित मेला रहा। इसमें भैया, बहिनों ने विज्ञान के रोचक प्रयोगों और गणितीय खेल, खेल में सीखने वाले मॉडलों की शानदार प्रस्तुतियां दीं। बच्चों की जटिल सिद्धांतों को सरल रूप में प्रस्तुत करने की कला देखकर प्रतिभागी अभिभूत हो गए। दोपहर 12 से 1 बजे तक प्रतिभागियों ने बालिका विभाग का भ्रमण कर वहां दी जा रही संस्कारयुक्त शिक्षा प्रणाली का अवलोकन किया। शाम को 4 से 7 बजे के दौरान सभी प्रतिभागियों को रास स्थित प्रसिद्ध गणेश जी मंदिर के दर्शन करवाए गए। इसके पश्चात शाम 6 बजे आशापुरा माता मंदिर में संध्या आरती में शामिल हुए। सफल आयोजन में शिशु वाटिका प्रमुख पूनम, अंजलि राठौड़, भारती कुमावत, रेखा शर्मा, संतोष कुमारी, गीता शर्मा सहित अन्य का योगदान रहा।

1 दिन पहले · दैनिक भास्कर
Weather Update: मानसून की विदाई के बीच कई राज्यों में बारिश, दिल्ली में आज साफ रहेगा मौसम

Weather Update: मानसून की विदाई के बीच कई राज्यों में बारिश, दिल्ली में आज साफ रहेगा मौसम

Weather Update: देश से मानसून की विदाई के बीच कई राज्यों में बारिश और आंधी का दौर जारी है। दिल्ली में 1 अक्टूबर को मौसम साफ रहेगा, जबकि दक्षिण और पूर्वोत्तर भारत में बारिश की संभावना है।

1 दिन पहले · richa gupta
गन्ना साथी, डिजिटल पहचान पत्र से जुड़ेंगे किसान:क्यूआर कोड स्कैन करते ही आवेदन और परमिट की मिलेगी रियल, टाइम स्थिति, एआई चैटबॉट करेगा मार्गदर्शन

गन्ना साथी, डिजिटल पहचान पत्र से जुड़ेंगे किसान:क्यूआर कोड स्कैन करते ही आवेदन और परमिट की मिलेगी रियल, टाइम स्थिति, एआई चैटबॉट करेगा मार्गदर्शन

गन्ना किसानों को विभागीय योजनाओं और सेवाओं से सीधे जोड़ने के लिए गन्ना उद्योग विभाग ने डिजिटल पहल की है। बुधवार को गन्ना उद्योग मंत्री संजय कुमार ने ‘गन्ना साथी’ एआई चैटबॉट और ‘गन्ना किसान पहचान पत्र’ का शुभारंभ किया। यह ‘गन्ना किसान पहचान पत्र’ प्रत्येक किसान की विशिष्ट डिजिटल पहचान के रूप में कार्य करेगा। इस पर उपलब्ध क्यूआर कोड को मोबाइल से स्कैन करते ही किसान विभागीय कार्यक्रमों, योजनाओं और अपने आवेदनों की अद्यतन स्थिति जान सकेंगे। राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी), बिहार द्वारा विकसित यह एआई नागरिक सहायता चैटबॉट किसानों और आम नागरिकों को संवादात्मक तरीके से सरकारी सेवाएं उपलब्ध कराएगा। इससे किसानों को पोर्टल के जटिल मेन्यू में भटकने की जरूरत नहीं होगी, बल्कि चैटबॉट खुद बातचीत के दौरान कदम, दर, कदम मार्गदर्शन करेगा। इस पारदर्शी डिजिटल व्यवस्था से गन्ना किसानों और विभाग के बीच सूचनाओं का त्वरित आदान, प्रदान संभव हो सकेगा। किसान विकल्प चुनकर या जरूरत के हिसाब से थोड़ी जानकारी दर्ज कर अपनी जरूरत की सेवा तक पहुंच सकेगा। आवेदन और परमिट की स्थिति भी जान सकेंगे मंत्री ने बताया कि ‘गन्ना साथी’ के जरिए किसान अपने आवेदन की स्थिति, परमिट की स्थिति और दावे की स्थिति जैसी व्यक्तिगत जानकारियां भी देख सकेंगे। इससे विभिन्न पेजों और मेन्यू में जाने की जरूरत कम होगी। चैटबॉट बातचीत के दौरान संदर्भ को समझते हुए आगे के सवालों का जवाब देगा। गन्ना आईडी अथवा आवेदन की संख्या जैसी जानकारी जरूरत पड़ने पर एक बार दर्ज करने के बाद उसी बातचीत में दोबारा दर्ज करने की आवश्यकता नहीं होगी। सत्र समाप्त होने पर बातचीत से संबंधित जानकारी हटा दी जाती है। हिंदी, अंग्रेजी में जवाब सुनने का विकल्प इस डिजिटल सेवा को अधिक सुलभ बनाने के लिए हिंदी और अंग्रेजी, दोनों भाषाओं की सुविधा दी गई है। इसके साथ ही जवाबों को सुनने के लिए ‘टेक्स्ट, टू, स्पीच’ (रीड, अलाउड) का विकल्प भी जोड़ा गया है। किसान बातचीत के जरिए ही योजनाओं की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और आवश्यक दस्तावेजों की विस्तृत जानकारी हासिल कर सकेंगे। गन्ना उद्योग में निवेश को बढ़ावा : विभाग के सचिव धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि गन्ना उद्योग निवेश प्रोत्साहन नीति के तहत राज्य में उपलब्ध सीमित प्राइम लैंड के लिए इच्छुक निवेशकों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। निवेशक एसआईपीपी पोर्टल के माध्यम से अपनी रुचि दर्ज करा सकते हैं। इस अवसर पर ईखायुक्त अनिल कुमार झा समेत विभाग और एनआईसी के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

1 दिन पहले · दैनिक भास्कर
दुर्गापूजा में बारिश का साया: बंगाल की खाड़ी में बन सकता है नया निम्न दबाव, सप्तमी से दशमी तक बदलेगा मौसम

दुर्गापूजा में बारिश का साया: बंगाल की खाड़ी में बन सकता है नया निम्न दबाव, सप्तमी से दशमी तक बदलेगा मौसम

Durga Puja 2026 Weather: अक्टूबर के दूसरे सप्ताह में बंगाल की खाड़ी में नया निम्न दबाव बनने की संभावना है। कोलकाता और दक्षिण बंगाल में सप्तमी से दशमी तक बारिश और गरज, चमक का अनुमान।

1 दिन पहले · shivam singh
विद्यार्थियों को शैक्षणिक भ्रमण में कीट विज्ञान की जानकारी दी

विद्यार्थियों को शैक्षणिक भ्रमण में कीट विज्ञान की जानकारी दी

राधेश्याम आर मोरारका राजकीय महाविद्यालय के प्राणीशास्त्र विभाग के एमएससी विद्यार्थियों के लिए बुधवार को भड़ौदा स्थित वृंदावन में कीट, विज्ञान से जुड़ा शैक्षणिक भ्रमण कराया गया। भ्रमण में एमएससी के 34 विद्यार्थियों ने भाग लिया। विद्यार्थियों ने कई प्रकार के कीटों का अवलोकन कर उनका अध्ययन किया और कक्षा में अर्जित सैद्धांतिक ज्ञान को वास्तविक परिस्थितियों में मिले अनुभव से जोड़ा। भ्रमण के दौरान डॉ. संगीता, रमेश कुमार और कंचन शर्मा ने फील्ड अध्ययन की वैज्ञानिक विधियां, कीटों के अवलोकन व पहचान की प्रक्रिया तथा क्षेत्रीय अध्ययन में आवश्यक सावधानियों की जानकारी दी। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर सुरेंद्र सिंह व विभागाध्यक्ष जीएल डिग्रवाल ने कहा कि प्राकृतिक परिवेश में प्रत्यक्ष अध्ययन से विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, जिज्ञासा, पर्यवेक्षण क्षमता और व्यावहारिक ज्ञान का विकास होता है।

1 दिन पहले · दैनिक भास्कर
डेढ़ किमी में 7 की जगह 11 मीटर की सीसी सड़क बनेगी, बीच में डिवाइडर, ड्रेनेज होगा

डेढ़ किमी में 7 की जगह 11 मीटर की सीसी सड़क बनेगी, बीच में डिवाइडर, ड्रेनेज होगा

कस्बे में एनएच, 325 के खारड़ा तिराहे से मुख्य बस स्टैंड तक करीब डेढ़ किमी लंबे अटल प्रगति पथ का निर्माण बुधवार को शुरू हुआ। करीब 2 करोड़ की लागत से बनने वाले इस मार्ग का आहोर विधायक छगनसिंह राजपुरोहित ने पंडित जितेंद्र दवे व आनंद श्रीमाली ने मंत्रोच्चार के बीच भूमि पूजन व शिलान्यास किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रशासक दीपक कुमार मेघवाल ने की। विधायक ने बताया कि 5 हजार से अधिक आबादी वाले गांवों में अटल प्रगति पथ योजना के तहत सड़कों का निर्माण किया जा रहा है। इसी योजना में गुड़ाबालोतान पंचायत का चयन हुआ है। मार्ग की निर्धारित चौड़ाई 7 मीटर है, लेकिन ग्रामीणों की मांग को देखते हुए पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों व ठेकेदार को दोनों तरफ 5.5, 5.5 मीटर चौड़ी सीसी सड़क बनाने के निर्देश दिए गए हैं। दोनों सड़कों के बीच डिवाइडर बनाया जाएगा। इसमें पौधारोपण के साथ रोड लाइट लगाने की व्यवस्था की जा सकेगी। सड़क के दोनों ओर पानी निकासी के लिए ड्रेनेज की व्यवस्था भी होगी। विधायक ने कहा कि गुड़ाबालोतान में सीनियर स्कूल में विज्ञान व वाणिज्य संकाय शुरू करवाए गए हैं। पशु चिकित्सालय को क्रमोन्नत करने के साथ जवाई नदी पर गुड़ाबालोतान से थांवला सरहद तक सीसी रपट व पुलिया निर्माण का काम भी शुरू करवाया। कार्यक्रम में भाजपा जिला प्रभारी महेंद्र कुमार मेघवाल, गुड़ा मंडल अध्यक्ष जयंतीलाल कुमावत, पूर्व मंडल अध्यक्ष अमृत देवासी, समाजसेवी हर्षपालसिंह बालोत सहित अन्य मौजूद रहे।

1 दिन पहले · दैनिक भास्कर
किसानों ने सीखे वैज्ञानिक खेती के गुर

किसानों ने सीखे वैज्ञानिक खेती के गुर

बूंदी| कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) में आत्मा परियोजना के तहत दो दिवसीय कृषक, वैज्ञानिक संवाद हुआ। इसमें जिले के 25 किसान शामिल रहे। केवीके अध्यक्ष डॉ. महेश चौधरी ने दलहन फसलों के बीज उत्पादन और बागवानी की जानकारी दी। उप निदेशक (आत्मा) कौशल कुमार सोमानी ने किसान प्रशिक्षण व कृषक भ्रमण के बारे में बताया। डॉ. महेंद्र कुमार मीणा ने फसलों में कीट प्रबंधन और मशरूम उत्पादन की तकनीक समझाई। प्रगतिशील किसान मोनू कुमार सैनी ने प्राकृतिक खेती के अनुभव साझा किए। डॉ. जयेश कुमार ने पशुओं के टीकाकरण और कृषि अधिकारी सुरेश कुमार मीणा ने विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। बाद में फार्म मैनेजर बलराम नागर ने किसानों को केवीके की इकाइयों का भ्रमण कराया।

1 दिन पहले · दैनिक भास्कर
4 जून को मॉनसून की दस्तक! केरल से शुरू होगी बारिश की बहार, कई राज्यों में भारी वर्षा और तेज़ हवाओं का अलर्ट

4 जून को मॉनसून की दस्तक! केरल से शुरू होगी बारिश की बहार, कई राज्यों में भारी वर्षा और तेज़ हवाओं का अलर्ट

भीषण गर्मी से जूझ रहे देशवासियों के लिए राहत की खबर है। मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण, पश्चिम मॉनसून 4 जून के आसपास केरल तट पर पहुंच सकता है। इसके साथ ही दक्षिण भारत के कई राज्यों में व्यापक वर्षा का दौर शुरू होने की संभावना है

1 दिन पहले · sanjay purohit
सेंट्रल एकेडमी में विज्ञान प्रदर्शनी विज्ञानम् 2026, तीन वर्गों में सर्वश्रेष्ठ मॉडल चुने गए

सेंट्रल एकेडमी में विज्ञान प्रदर्शनी विज्ञानम् 2026, तीन वर्गों में सर्वश्रेष्ठ मॉडल चुने गए

अजमेर रोड स्थित सेंट्रल एकेडमी उच्च माध्यमिक विद्यालय में दो दिवसीय विज्ञान प्रदर्शनी ‘विज्ञानम्, 2026’ का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर परिषद सभापति पुष्पा कल्याणी, विशिष्ट अतिथि उपसभापति दीक्षांत हरचंदानी, जिला शिक्षा अधिकारी अनिल शर्मा, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कविता मौर्य, क्षेत्रीय सभापति पार्षद गोविंद अग्रवाल मौजूद रहे। प्रदर्शनी में शहर के बीएल गोठी, सेंट पॉल्स, मंगल न्यूटन, बाल मंदिर, सिद्धार्थ इंटरनेशनल, बालिका विद्यालय छावनी, संजय इन्क्लूसिव, क्रिएटिव एकेडमी, पटेल स्कूल, वर्धमान शिक्षण संस्थान, अरिहंत एकेडमी के विद्यार्थियों व प्रधानाचार्यों ने अवलोकन किया। विज्ञान मेले में निर्णायक की भूमिका नंदलाल जोधा, दुष्यंत पारीक, रोहित जैन, एनडी मिश्रा, कमलेश शर्मा, संजय कुमार, हर्षित पारीक, मनीष शर्मा, गजानंद अवस्थी, रेवा शर्मा, अंजलि कंवर, आयुषी सोनी ने निभाई।

1 दिन पहले · दैनिक भास्कर