ताज़ा खबर:
भारत ने अंतरिक्ष में नया कीर्तिमान बनाया  ❯  संसद में बजट सत्र शुरू  ❯  भारत ने क्रिकेट विश्वकप जीता  ❯  शेयर बाजार नई ऊंचाई पर  ❯  नई शिक्षा नीति लागू  ❯  कैंसर की नई दवा तैयार
अच्छाशब्द
Google Ad 728×60

श्रेणी

धर्म

18 खबरें
दिल्ली में बनेगा भारत का पहला सर्व”साधु समाधि घाट”, 10 मई को CM रेखा गुप्ता करेंगी शिलान्यास
धर्म

दिल्ली में बनेगा भारत का पहला सर्व”साधु समाधि घाट”, 10 मई को CM रेखा गुप्ता करेंगी शिलान्यास

इटावा। कर्नाटक के तुमकुर जैन भवन में 1 नवंबर 2026 को जैनैश्वरी दीक्षा समारोह आयोजित होगा। गणाचार्य श्री 108 पुष्पदंत सागर महाराज के परमशिष्य आचार्य श्री 108 प्रमुख सागर महाराज जी के करकमलों द्वारा होने वाले समारोह में इटावा के पंसारी टोला निवासी ब्रह्मचारिणी रचना दीदी (रंगलाल पंसारी की बहू)व दर्शन भैय्या जी जैनैश्वरी दीक्षा...

नवीन जिनालय में प्रथम बार हुआ भव्य जलधारा महोत्सव

नवीन जिनालय में प्रथम बार हुआ भव्य जलधारा महोत्सव

फिरोजाबाद। न्यू तिलक नगर स्थित श्री 1008 पद्मप्रभ जिनालय के नवीन जिनालय में प्रथम बार भव्य जलधारा महोत्सव का आयोजन श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ किया गया। आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सपरिवार सहभागिता कर धर्मलाभ प्राप्त किया। प्रथम बार आयोजित जलधारा महोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।महोत्सव में...

16 घंटे पहले · khabar harpal
छुआछूत मिटाने का संदेश दिया गांधीजी की पाठशाला ने, dainiktribuneonline.com

छुआछूत मिटाने का संदेश दिया गांधीजी की पाठशाला ने, dainiktribuneonline.com

16 घंटे पहले · vivek shukla
रायपुर में मतांतरण विवाद: दो साल पहले आर्य समाज में विवाह, फिर ईसाई बनने का दबाव देकर मारपीट, पति सहित तीन गिरफ्तार

रायपुर में मतांतरण विवाद: दो साल पहले आर्य समाज में विवाह, फिर ईसाई बनने का दबाव देकर मारपीट, पति सहित तीन गिरफ्तार

रायपुर के तेलीबांधा में आर्य समाज में प्रेम विवाह करने वाली युवती पर मतांतरण का दबाव बनाने के आरोप में पुलिस ने पति और सास ससुर को गिरफ्तार किया है। पीड़िता का आरोप है कि बच्ची के जन्म के बाद प्रताड़ना बढ़ गई। मामले में बजरंग दल के हस्तक्षेप के बाद नए धर्मांतरण कानून के तहत अपराध दर्ज कर कार्रवाई हुई।

16 घंटे पहले · manish mishra
गांधी का पुनर्जन्म ही नहीं, गांधी, दृष्टि का पुनर्जागरण हो

गांधी का पुनर्जन्म ही नहीं, गांधी, दृष्टि का पुनर्जागरण हो

गांधी जयंती – 2 अक्टूबर, 2026 पर विशेष महात्मा गांधी को याद करना केवल अतीत के एक महान व्यक्तित्व को श्रद्धांजलि देना नहीं है, बल्कि अपने वर्तमान की दिशा और भविष्य की दशा पर विचार करना भी है। गांधी किसी एक कालखंड, राजनीतिक दल या विचारधारा की संपत्ति नहीं हैं। वे एक ऐसे जीवन, दर्शन का ... Read more

17 घंटे पहले · associate
3 अक्टूबर के कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर बैठक

3 अक्टूबर के कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर बैठक

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो। बड़ौत। 3 अक्टूबर को सनातन धर्म की ध्वजवाहक बघरा पीठ के महंत यशवीर महाराज के प्रस्तावित कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने को लेकर विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में मेरठ प्रांत हिंदू जागरण मंच के मधुसूदन शास्त्री, जिला अध्यक्ष अंकित बड़ौली, विश्व हिंदू महासंघ के जिला अध्यक्ष वैभव …

17 घंटे पहले · surendra malaniya
झारखंड में VHP का बड़ा ऐलान: अशोक सिंहल की जन्म शताब्दी पर वर्षभर मनाएगी उत्सव, 4 अक्टूबर को रांची में भव्य आगाज!

झारखंड में VHP का बड़ा ऐलान: अशोक सिंहल की जन्म शताब्दी पर वर्षभर मनाएगी उत्सव, 4 अक्टूबर को रांची में भव्य आगाज!

रांची। विश्व हिंदू परिषद (VHP) के पूर्व अध्यक्ष श्रद्धेय अशोक सिंहल के जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष್ಯ में विश्व हिंदू परिषद की ओर से वर्षभर विभिन्न धार्मिक, सांस्कृतिक, सामाजिक एवं सेवा, आधारित कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा. इस विशेष वर्ष के दौरान सेवा कार्यों का विस्तार, वैदिक शिक्षा, गोरक्षा, धर्मांतरण पर रोक तथा मंदिर मुक्ति जैसे […]

17 घंटे पहले · shivam dixit
Jitiya Vrat Date: जितिया व्रत कब है? तारीख से लेकर पारण तक जानें पूरा शेड्यूल

Jitiya Vrat Date: जितिया व्रत कब है? तारीख से लेकर पारण तक जानें पूरा शेड्यूल

Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत संतान की सुख, समृद्धि और लंबी आयु की कामना से रखा जाने वाला प्रमुख व्रत है। साल 2026 में 2 अक्टूबर को नहाय, खाय, 3 अक्टूबर को जितिया व्रत और 4 अक्टूबर को पारण किया जाएगा।

17 घंटे पहले · सीमा कुमारी
चार तपस्वी मासक्षमण की ओर अग्रसर, अमन ने पूरे किए 30 उपवास, स्वागत

चार तपस्वी मासक्षमण की ओर अग्रसर, अमन ने पूरे किए 30 उपवास, स्वागत

दुर्ग | दुर्ग के जय आनंद मधुकर रतन भवन, बांधा तालाब परिसर में तप, त्याग और धर्म आराधना का वातावरण बना हुआ है। यहां राष्ट्र संत मणिभद्र मुनि महाराज के प्रेरणा व सानिध्य में मासक्षमण की दिशा में चार तपस्वी साधना में संलग्न हैं, जिनमें अमन सुराणा, शशांक कर्नावट और पूनम जैन प्रमुख हैं। श्रमण संघ स्वाध्याय मंडल के सक्रिय सदस्य अमन ने 30 उपवास की तपस्या पूर्ण की, जिस पर धर्मसभा में अनुमोदना और अभिनंदन किया गया। मंडल के सदस्यों ने अमन और शशांक को पालकी में विराजमान कर बांधा तालाब से कार्यक्रम स्थल तक स्वागत यात्रा निकाली, जहां धार्मिक उद्घोषों से माहौल भक्तिमय रहा। इसी सभा में किरण देवी संचेती ने 65 उपवास का संकल्प लिया। युवा संघ अध्यक्ष पदम छाजेड़ ने 15 और सुषमा सुराणा ने 16 उपवास का संकल्प लेकर तपस्या की अनुमोदना की। धर्मसभा में उपस्थित श्रावक, श्राविकाओं ने तपस्वियों के संयम, आत्मबल और तप साधना की सराहना करते हुए उनके उत्तरोत्तर आध्यात्मिक उत्कर्ष की मंगलकामना की।

1 दिन पहले · दैनिक भास्कर
आज शहर के कई हिस्सों में बिजली बंद रहेगी

आज शहर के कई हिस्सों में बिजली बंद रहेगी

आवश्यक रखरखाव के चलते सीएसडी द्वितीय के 11 केवी बलाड़ रोड फीडर की बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। 1 अक्टूबर को 33/11 केवी गड्डी थोरियान जीएसएस से निकलने वाले 11 केवी बलाड़ रोड फीडर पर आवश्यक रखरखाव का काम किया जाएगा। सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी जिससे अर्चना कॉलोनी, सूरज कॉलोनी, गुलाब मूथा कॉलोनी, जगदीश नगर, संत साहेब कॉलोनी, सुरेश नगर, बाबू घोड़ी के पास, बलाड़ रोड, साधो का बाड़िया, तनसुख विहार कॉलोनी, इमैनुअल स्कूल के पास, पंचमुखी बालाजी मंदिर के पास, अन्नपूर्णा विस्तार सहित आसपास के क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। इसी प्रकार सीएसडी प्रथम के सहायक अभियंता ने बताया कि कसाई मोहल्ला फीडर और जवाहर लाल नेहरू उद्योगपुरी फीडर पर बिजली लाइनों का आवश्यक रखरखाव कार्य किया जाएगा। सुबह 7 बजे से दोपहर 1 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इस दौरान जेएलएन उद्योगपुरी, भार्गव कॉलोनी, विकास नगर, सोहन नगर, पृथ्वीराज कॉलोनी, अमृत कॉलोनी, पांडे निवास, कुमावत कॉलोनी, फतेहपुरिया, बिरदा की चक्की, सोमानी नगर, पूनम विहार, संजय नगर का आंशिक क्षेत्र की बिजली बंद रहेगी। वहीं कसाई मोहल्ला फीडर से संबंधित चंपा नगर, एंथोनी नगर, ए.के. अस्पताल, मिशन कंपाउंड, आर के मार्केट, हाइवे कॉलोनी, रिद्धी सिद्धी कॉम्पलेक्स सहित आसपास के क्षेत्र की सप्लाई बंद रहेगी। रीको सब डिवीजन के 11 केवी मिल फीडर की बिजली आपूर्ति सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक रीको हाउसिंग कॉलोनी, कार्तिक नगर, छावनी फाटक बाहर, मिल कॉलोनी ,सज्जन कॉलोनी, कच्छावा कॉलोनी, ओम विहार कॉलोनी, श्यामगंज, मिल गेट, गहलोत कॉलोनी, राम सा पीर कॉलोनी, आशीर्वाद सिटी, सनातन धर्म सभा कॉलोनी, कर्बला मार्ग, राधा वल्लभनगर, नूंद्री महेन्द्रातान व आसपास के क्षेत्र की बिजली सप्लाई बाधित रहेगी।

1 दिन पहले · दैनिक भास्कर
Guru Purnima 2026: 56 साल बाद ऐसा संयोग! गुरु पूर्णिमा पर पूजा का मिलेगा कई गुना फल?

Guru Purnima 2026: 56 साल बाद ऐसा संयोग! गुरु पूर्णिमा पर पूजा का मिलेगा कई गुना फल?

Guru Purnima 2026: 29 जुलाई को गुरु पूर्णिमा पर बुधादित्य, शश और हंस राजयोग का विशेष संयोग बनेगा। जानें पूजा मुहूर्त, पूर्णिमा तिथि, धार्मिक महत्व और शुभ योगों का प्रभाव।

1 दिन पहले · payal trivedi
रायपुर : धर्म परिवर्तन के दबाव का आरोप, महिला ने पति, सास, ससुर के खिलाफ दर्ज कराई FIR

रायपुर : धर्म परिवर्तन के दबाव का आरोप, महिला ने पति, सास, ससुर के खिलाफ दर्ज कराई FIR

रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र में एक 26 वर्षीय महिला ने अपने पति, सास और ससुर पर ईसाई धर्म अपनाने के लिए दबाव बनाने, इनकार करने पर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।

1 दिन पहले · amit bagh
एनीमिया से बचाव के लिए संतुलित आहार, सब्जियां, दाल सेवन का संदेश

एनीमिया से बचाव के लिए संतुलित आहार, सब्जियां, दाल सेवन का संदेश

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के तहत महिला अधिकारिता विभाग ने बुधवार को महात्मा गांधी विद्यालय, गोयली और श्री आबूराज विद्या मंदिर में बालिका स्वास्थ्य, पोषण और एनीमिया रोकथाम पर जागरूकता कार्यक्रम किए। कार्यक्रम सहायक निदेशक योगेंद्र देथा के निर्देश पर आयोजित हुआ। बालिकाओं को एनीमिया के कारण, लक्षण और बचाव के उपाय बताए गए। संतुलित आहार, आयरन युक्त भोजन और नियमित जांच पर जोर दिया गया। मासिक धर्म व व्यक्तिगत स्वच्छता की जानकारी भी दी गई। गोयली में संतोष मीणा, कुलसुम बानो और रुचिका रावल ने सत्र लिया। कार्यक्रम में प्रश्नोत्तरी हुई। गोयली में करीब 40 बालिकाएं शामिल रहीं।

1 दिन पहले · दैनिक भास्कर
कल से विराट श्री हरिनाम संकीर्तन सम्मेलन, हवन और छात्रवृत्ति वितरण समारोह

कल से विराट श्री हरिनाम संकीर्तन सम्मेलन, हवन और छात्रवृत्ति वितरण समारोह

जालंधर | संकीर्तन सम्राट और रसिक शिरोमणि सद्गुरुदेव स्वामी मुकुन्द हरि महाराज की स्मृति में 2 से 4 अक्टूबर तक तीन दिवसीय विराट श्री हरिनाम संकीर्तन सम्मेलन करवाया जाएगा। श्री राम प्रचार संकीर्तन मंडल का आयोजन सनातन धर्म सभा, माई हीरां गेट में होगा, जिसमें संकीर्तन, हवन यज्ञ, संगीतमय सुंदरकांड पाठ और भजनों की प्रस्तुतियां रखी हैं। 2 अक्टूबर को रात 8 बजे पूजन के साथ कार्यक्रम शुरू होगा और रात 9 से 12:30 बजे तक हिसार के श्री दिव्य दास संकीर्तन करेंगे। 3 अक्टूबर को सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक हवन यज्ञ होगा। दोपहर 12 से 2 बजे तक गोवर्धन के पंडित तुलसी राम शास्त्री संगीतमय सुंदरकांड पाठ करेंगे, जबकि रात 8 से 12:30 बजे तक सोनीपत के राजीव शास्त्री संकीर्तन करेंगे। 4 अक्टूबर को दोपहर 2 से 3 बजे तक श्री राम प्रचार संकीर्तन मंडल का संकीर्तन होगा। फिर पंडित तुलसी राम शास्त्री दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक प्रस्तुति देंगे। शाम 5 से 8 बजे तक भजन सम्राट अशोक शर्मा और कुमार आशु शर्मा भजन सुनाएंगे तथा रात 8:30 बजे भोग और महाआरती होगी। इसी दिन शाम 4:30 बजे स्वामी मुकुन्द हरि छात्रवृत्ति योजना के तहत विभिन्न स्कूलों के चयनित जरूरतमंद और होनहारों को छात्रवृत्ति देंगे। आयोजन में श्री राधा वल्लभ संकीर्तन मंडल, जालंधर का सहयोग भी रहेगा।

1 दिन पहले · दैनिक भास्कर
बुद्ध पूर्णिमा : करुणा, चेतना और विश्वशांति का सनातन संदेश

बुद्ध पूर्णिमा : करुणा, चेतना और विश्वशांति का सनातन संदेश

वैशाख पूर्णिमा केवल एक धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि मानवता, करुणा, मध्यम मार्ग और आत्मजागरण का वैश्विक संदेश है। आज जब दुनिया हिंसा, तनाव और भौतिक अंधदौड़ से जूझ रही है, तब भगवान बुद्ध का दर्शन पहले से अधिक प्रासंगिक दिखाई देता है।

1 दिन पहले · sanjay purohit
भागवत कथा के तीसरा दिन ध्रुव भरत और प्रहलाद चरित्र का वर्णन

भागवत कथा के तीसरा दिन ध्रुव भरत और प्रहलाद चरित्र का वर्णन

भास्कर न्यूज |अमृतसर मजीठा रोड स्थित श्री राम एवेन्यू के उत्तरांचल भवन में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के तीसरे दिन कथा व्यास आचार्य सुरेंद्र शास्त्री ने श्रद्धालुओं को भगवान के परम भक्तों के चरित्रों का वर्णन कर भक्ति एवं धर्म के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। बाबा बालक नाथ मंदिर की ओर से करवाई जा रही कथा के दौरान आचार्य सुरेंद्र शास्त्री ने ध्रुव चरित्र, भरत चरित्र, अजामिल उपाख्यान एवं प्रहलाद चरित्र का विस्तारपूर्वक वर्णन किया। उन्होंने कहा कि ध्रुव जी की अटूट भक्ति और दृढ़ संकल्प से यह शिक्षा मिलती है कि मनुष्य यदि सच्ची श्रद्धा और निष्ठा के साथ भगवान का स्मरण करे, तो कठिन से कठिन लक्ष्य भी प्राप्त हो सकता है। उन्होंने भरत चरित्र के माध्यम से वैराग्य और प्रभु भक्ति का महत्व समझाया। इस अवसर पर मुख्य रूप से डिंपल पंडित, आप नेता सुर सिंह ढिल्लों समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

1 दिन पहले · दैनिक भास्कर
कटड़ा बगियां स्थित सनातन धर्म मंदिर में भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ

कटड़ा बगियां स्थित सनातन धर्म मंदिर में भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ

भास्कर न्यूज | अमृतसर कटड़ा बगियां स्थित सनातन धर्म मंदिर में बुधवार से सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ शुरू हुआ। कथा 6 अक्टूबर तक चलेगी। मंदिर कमेटी की ओर से आयोजित इस कथा में वृंदावन धाम से पधारे भागवताचार्य संदीप कृष्ण शास्त्री महाराज अपनी मधुर वाणी श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत कथा का रसपान करा मंत्रमुग्ध करेंगे। कथा के शुभारंभ पर सुबह 8 से 10 बजे तक कलश यात्रा निकाली गई। इससे पहले मंदिर के पंडितों ने मंत्रोच्चारण के साथ 51 कलशों की पूजा, अर्चना की। इसके बाद महिलाओं ने सिर पर कलश रखकर यात्रा शुरू की। मंदिर परिसर से शुरू हुई यात्रा ढोल की थाप और जय श्री कृष्ण के जयकारों के साथ आसपास के इलाकों से होकर गुजरी। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। मंदिर कमेटी के अनुसार प्रतिदिन शाम साढ़े 3 से 6 बजे तक श्रीमद्भागवत कथा होगी। कमेटी ने श्रद्धालुओं से कथा में पहुंचकर पुण्य लाभ लेने की अपील की है।

1 दिन पहले · दैनिक भास्कर
श्री कृष्ण का जीवन प्रेम, त्याग और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है : महाराज

श्री कृष्ण का जीवन प्रेम, त्याग और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है : महाराज

भास्कर न्यूज | अमृतसर पंचरत्न श्री कृष्ण मंदिर कमेटी की तरफ से करवाई जा रही श्रीमद् भागवत कथा के 5वें दिन भक्तों का गजब उत्साह दिखा। कथा सुनने के लिए बड़ी संख्या में संगत पहुंची और भक्ति रस में सराबोर हो गई। यह आयोजन कमेटी चेयरमैन पुरुषोत्तम पाल और प्रधान तरसेम लाल रंगीला की अध्यक्षता में हो रहा है। व्यास गद्दी से परम पूज्य परशुराम महाराज ने भगवान श्री कृष्ण की बाल लीलाओं, माखन, मिश्री, गोवर्धन पर्वत और रास लीला का बेहद मनोहारी वर्णन किया। महाराज जी ने कहा कि भागवत कथा सिर्फ एक कहानी नहीं, बल्कि जीवन जीने की कला सिखाती है। श्री कृष्ण का जीवन हमें प्रेम, त्याग और धर्म के रास्ते पर चलने के लिए प्रेरित करता है। कथा के दौरान जैसे ही भजनों का दौर चला, पूरा पंडाल 'जय कन्हैया लाल' और 'राधे, राधे' के जयकारों से गूंज उठा। संगत भजनों पर खूब झूमी। इस मौके पर गुरुद्वारा कलगीधर साहिब के प्रधान बलदेव सिंह ने भी अपने साथियों समेत पहुंचकर माथा टेका। अंत में आरती कर प्रसाद व अटूट लंगर बांटा गया। कमेटी ने शहरवासियों से आने वाले दिनों में भी बढ़, चढ़कर पहुंचने की अपील की है।

1 दिन पहले · दैनिक भास्कर